गोहरापदर के केनुराम यादव बने चारगढ़ यादव समाज के अध्यक्ष

गोहरापदर : क्षेत्र के धरनीधोड़ा के केनुराम यादव चारगढ़ यादव समाज के अध्यक्ष नियुक्त हुए। उनके समाज प्रमुख बनने से समाज के लोगों में और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। चारगढ़ यादव समाज में चार ज़िले गरियाबंद, कालाहांडी, नवरंगपुर, नुआपाड़ा शामिल हैं। केनुराम यादव को पूर्व कार्यकाल में भी चारगढ़ यादव समाज प्रमुख की ज़िम्मेदारी दी गई थी और उनके कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पुनः यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

वही वे अभी भाजपा संगठन से भी जुड़े है उनके पास भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी है। संगठन से भी क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी एवं मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने उनके निवास में मिलकर शॉल,श्रीफल से सम्मानित किया साथ ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाये दीं।

चार गढ़ यादव समाज के अध्यक्ष बनाए जाने पर केनुराम यादव ने कहा की वे पूर्व की तरह अपने दायित्व का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे एवं समाज को एकजुट करते हुए मजबूती देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने चारगढ़ यादव समाज के सभी सामाजिक बंधुओ को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।