पाटन : पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम रवेली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, सालिक साहू जोन प्रभारी मध्य पाटन, सौरभ चंद्राकर विधानसभा सचिव युवा कांग्रेस पाटन, श्रीमती पुष्पा संजय वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत रवेली, जनपद सदस्य के प्रतिनिधि सेक्टर प्रभारी ठकेन्द्र धनकर, लोकेश साहू सरपंच के आतिथ्य में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बता दे की इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण जन, युवा साथी एवं कांग्रेस जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






