रायपुर: नकटी गांव में धड़ाधड़ चल रहे जेसीबी, तोड़े जा रहे ग्रामीणों के मकान

राकेश कुमार सोनकर, रायपुर : राजधानी रायपुर के नकटी गांव में दिन सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा बनाये गए मकानों पर जेसीबी मशीन कहर बनकर टूटा। सुबह से ही धड़ाधड़ लोगों के द्वारा बनाये गए मकानों को तोड़ा जा रहा है क्यों कि अब इस झुग्गी झोपड़ी बस्ती पर विधायकों के लिए आलीशान फ्लेट निर्माण किये जायेंगे।

बताया यह भी जा रहा है कि जिस 80 घरों में जेसीबी से चली है उसमें से 32 घर पीएम एवं इंदिरा आवास के हितग्राही थे। बता दे कि इस कार्यवाही में 1000 से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए है। हालांकि ग्रामीण इस कार्यवाही का पुरजोर विरोध कर रहे है। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।