रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, फाइनल में बना ली जगह

रायपुर : रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इंडिया की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है। यह मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन किया गया है। इससे पहले कल खेले गये 17 ओवर के मैच के बाद आगे का मैच आज खेला गया।

नमन ओझा ने जबरदस्त खेलते हुए 62 बॉल में नाबाद बनाए 90 बनाए। 1 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स खेलेगी फाइनल।

आपको मालूम हो कि इंडिया लीजेंड्स ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने बारिश आने तक 17 ओवरों में पांच विकेट पर 135 रन बनाए थे। वर्षा के कारण बुधवार को आगे का खेल संभव नहीं हो सका।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।