कुर्मीगुंडरा सेवा सहकारी समिति में भगवान बलराम की पूजा के साथ धान खरीदी का शुभारंभ

कुर्मीगुंडरा सेवा सहकारी समिति में भगवान बलराम की पूजा के साथ धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

पाटन : सेवा सहकारी समिति कुर्मीगुंडरा में सोमवार, 17 नवंबर को परंपरागत विधि-विधान के साथ धान खरीदी सीजन का शुभारंभ किया गया।

प्राधिकृत अधिकारी दानीराम वर्मा, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, शरद बघेल, देवाशीष बघेल, समिति प्रबंधक बिरेंद्र कुमार ठाकुर, प्रफुल वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज वर्मा, तामरूज वर्मा, रमेश साहू, निरंजन यादव और पटवारी चंद्रशेखर साहू की उपस्थिति में भगवान बलराम और तराजू की पूजा-अर्चना की गई।

पूजन उपरांत पहली बार धान की विधिवत तौल कर खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। किसानों ने खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी समस्याएं भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लागू किए गए टोकन क्यूआर कोड सिस्टम के कारण सर्वर और तकनीकी त्रुटियों से बोरी पलटी में अतिरिक्त समय लग रहा है।

वहीं किसानों का कहना है कि धान बेचने से पहले ही उनकी ऑनलाइन थम्ब इम्प्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है, ऐसे में नए क्यूआर कोड टोकन की अनिवार्यता उन्हें अनावश्यक परेशानी दे रही है।

साथ ही किसानों ने प्रशासन से क्यूआर कोड टोकन व्यवस्था समाप्त कर प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है, ताकि खरीदी कार्य बिना बाधा के सुचारू रूप से चल सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।