संतोष देवांगन/राजिम : छत्तीसगढ़ में इन दिनों माघी पूर्णिमा के चलते छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मेला का आयोजन किया जाता हैं। मगर दर्शनार्थियों और पर्यटकों के लिये मेला मैदान में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं किया गया हैं।
राजिम कुंभ में मेला का आनंद लेने और भगवान राजीव लोचन का दर्शन करने छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से लोग अपने प्राइवेट दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से मेला स्थल पहुंच रहे है। जिससे चलते मेला स्थान में वाहन पार्किंग करना पड़ रहा है. लेकिन वाहन पार्किंग वालों ने नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए कार पार्किंग का 100/रुपये ले रहे है मगर निगम प्रशासन के अधिकारी अपने आंखों में शायद कमीशन की पट्टी बांध रखी है. जिसके चलते वाहन पार्किंग वाले यात्रियों और दर्शनार्थियों से अनाप सनाप वाहन पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं।
वहीं दर्शन के लिए आए सभी दर्शनार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की ओर से निशुल्क भोजन भंडारा का व्यवस्था मेला स्थल पर किया गया है जो काफी प्रसंसनीय है।




