राजनांदगांव : जिला अंतर्गत सोमनी थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी की हत्या के बाद गुमशुदगी दर्ज कराने वाले पति डालेश्वर देशमुख (29वर्षीय) परसाही उतई पुलिस ने पकड़ा लिया गया है, आरोपी अपनी पत्नी की गुमशुदगी की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
आरोपी ने अपनी पत्नी का मैसेज सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, बता दे की लगातार पुलिस को गुमराह करने के बाद संदेह के आधार पर खुद पकड़ा लिया गया। अंजोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने एक पानी भरे खदान में धक्का देकर पत्नी की हत्या की थी, आरोपी ने पुलिस को पहले यह बताया था की उसकी पत्नी बिना बताए कही चली गई है, इसके बाद में मृतका नंदिनी देशमुख (25 वर्ष) का शव सोमनी में मिला।
पुलिस ने यह बताया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, बच्चा नहीं होने पर मनगटा मंदिर में मन्नत मांगने पत्नी को अपने साथ बाइक से ले गया और वापसी में उसे पानी भरे खदान में धक्का दे दिया, बता दे की पुलिस के सामने आरोपी डालेश्वर देशमुख ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।




