* डीआरएस सेजेस पाटन में व्याख्याता जीवन लाल ठाकुर को भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवाओं को किया गया नमन…
* 42 वर्षों की शैक्षणिक सेवा पूर्ण, पाटन सेजेस में ठाकुर सर को दी गई भावपूर्ण विदाई…
पाटन : आज डी.आर.एस. सेजेस, पाटन में आदरणीय श्री जीवन लाल ठाकुर जी के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।श्री जीवन लाल ठाकुर जी ने अपने शैक्षणिक कार्य की शुरुआत शिक्षा विभाग में 01 दिसम्बर 1984 को उप शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला हरदी, विकासखंड धमधा,से किये।
ठाकुर सर दिनांक 01.10.2008 से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय(सेजेस) पाटन में व्याख्याता के पद पर लगभग 18 वर्षों तक सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिनांक 30.03.2026 को सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी तथा एसएमडीसी अध्यक्ष श्री मिलन देवांगन नगर पंचायत सभापति श्री केवल देवांगन जी श्री देवेंद्र ठाकुर जी श्री आदित्य सावनी जी श्री सागर सोनी जी सहित पार्षद गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य स्टान्सी जानसन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य सहित सभी अतिथियों ने श्री ठाकुर जी के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान श्री ठाकुर जी को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




