कोरबा : जिला में हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित प्रेरित करने प्रतिभा का विकास करने के लिए हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी को किया जा रहा है। यह आयोजन स्व जवाबाई निर्मलकर, स्व बलदाऊ निर्मलकर, स्व सुग्रीती निर्मलकर, स्व अनील निर्मलकर, स्व गोपालशरण निर्मलकर स्व सरीश निर्मलकर, को समर्पित है।

प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर जिला कोरबा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुल 4 टीम हिस्सा लेगी। एवं बालिका वर्ग में कुल 4 टीम हिस्सा लेंगी। इसी प्रकार से बालक सब जूनियर तमिलनाडु में नेशनल खेल के आए हुए बच्चों को शील्ड से सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेला जाएगा। सभी वर्ग के विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

सभी मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड सर्वश्रेष्ठ डिफरेंस सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर गोल स्कोरर अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार कनौजिए धोबी निर्मलकर समाज एव कमलेश कुमार निर्मलकर, सफल निर्मलकर, धनंजय बरेठ, उत्तरा निर्मलकर, बबलू निर्मलकर, दुर्गेश बरेठ, के द्वारा दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।

कोरबा जिला के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी गोपाल दास महंत, धनराज निर्मलकर, प्रताप दास महंत, नैतिक दास महंत, चंदन मौर्य, दुर्गेश नेताम, प्रभात सिंह, महेंद्र चंद्र, महेंद्र पटेल, हेमचरण मैत्री, चांदनी धुर्वे मनीष दास, नंदनी खुटे एवं समस्त हॉकी खिलाड़ी बालको नगर यह कार्यक्रम को संपन्न करेगी। चक दे इंडिया, चक दे इंडिया।





