हरीश यादव बने कोसरिया यादव महासभा के युवा जिलाध्यक्ष

राजनांदगांव : 9 अप्रैल को बसंतपुर राजीव नगर सामुदायिक भवन मे जिला कोसरिया यादव महासभा की बैठक रखी गई। जिसमें समाज के जिलाध्यक्ष व गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव अपने संगठन का कार्यकारिणी घोषित करते हुए हरीश यादव को महत्वपूर्ण पद युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके पूर्व हरीश यादव पिछले कार्यकाल में उपाध्यक्ष के पद पर थे।



जो कि अपने सामाजिक कार्य में बहुत ही सक्रिय माने जाते हैं। उसी को देखते हुए समाज ने उन्हें युवा जिलाध्यक्ष के पद दिया गया। वहीं जिला कोसरिया यादव महासभा में शीला यादव को महिला जिला अध्यक्ष व मधु यादव को नगर अध्यक्ष बनाया गया। समाज प्रमुख ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। हरीश यादव ने जिलाध्यक्ष मन्ना यादव, संरक्षकगण नारायण यादव, विश्वनाथ यादव, महेश यादव, पुनाराम यादव, बली यादव व समस्त समाज के आभार व्यक्त किए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।