CG 24NEWS :- दिनाँक 22.12.2022 को स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में पहली बार प्राचार्य डॉ.आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में बहुत ही सुन्दर ढंग से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्रों ने रंग बिरंगे पोशाक में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम में छटा बिखेरा इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि O. S. D. श्री आशीष वर्मा जी ने कहा कि छात्र अपनी आंतरिक शक्ति को पहचाने युवा फलक को जीत जाये तो उसमें बिजली गिराने की अपार शक्ति है, छात्रों के लिए असंभव कोई भी नहीं है यदि वह दृढ़ संकल्प कर ले तो असंभव को भी सम्भव कर सकता है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की विशेष अतिथि के रूप में श्री रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, श्री राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन उपस्थित थे ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूरे विश्व की निगाहें भारतीय युवाओं पर हैं,वैश्विक स्तर पर भारतीय युवाओं ने भारत की कीर्ति का पताका फहराया है।

कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें छत्तीसगढ़ी नृत्यों में लोकेश्वर, दुर्गेश एवं साथी, गीतांजली एवं पूजा, गीतांजलि,चन्द्र कला एवं साथी प्रमुख हैं ,राहुल ने रीमिक्स पर नृत्य प्रस्तुत किया, इस अवसर पर सुवा नृत्य में मेनका एवं साथी, राऊत नृत्य को रूपाली-ममता एवं साथियों ने समा बाँध दिया।

तिमिशा एवं साथियों ने आकर्षक मराठी नृत्य प्रस्तुत किया,दुर्गेश एवं साथियों ने “मतदाता जागरूकता” पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी,इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा आकर्षक “फैंसी ड्रेस ” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम का संचालन श्री चंदन गोस्वामी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ऐस. सिद्दीकी ने किया एवं मंच संचालन महाविद्यालय की छात्रा कु.अंजली साहू ने किया।







