बीच सड़क पर आपस में भिड़े युवतियां, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में देर रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुआ है। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। आधी रात सड़क पर युवतियों का मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाना में खलबली मच गया है।

फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियों के बीच वाहन टकराने को लेकर विवाद हुआ था, और यह बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतर आए।

वहीं, बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में थीं। नशे में वाहन चलाने की वजह से गाड़ियां टकरा गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।