गिरीश देवांगन की जीत इतिहास में होने वाली है दर्ज – शकूर चौहान

राजनांदगांव : अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कांग्रेस सचिव शकूर चौहान ने अपने जारी बयान में कहा कि विधानसभा सीट से डॉ. रमन सिंह नाम के अध्याय का समापन होने वाला है। आगामी 03 दिसंबर को कांग्रेस के गिरीश देवांगन नामक अध्याय का नया शुभारंभ हो जाएगा। जो दसको तक चलेगा।



यह उसी तर्ज पर होगा जैसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा और डॉ रमन सिंह के हाथों पराजित हुए थे और उसके 20 साल बाद अब राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में गिरीश देवांगन स्थाई नेता होंगे। वह इसलिए कि आम आदमी के नेता हैं। गरीबों का माध्यम वर्गीयो का दुख दर्द जानते समझते हैं। ना ही वे चापलूसों से गिरे रहते हैं। और ना हीं वह सुरक्षा घेरे में रहते हैं।



जिससे कि आम आदमी को उनसे मिलकर अपनी समस्या कहना सुलभ रहेगा। दूसरी बात यह है कि राजनांदगांव जिसको डॉ. रमन सिंह का चमन कहा जाता है। यह उनका उजड़ा हुआ है। जिसे फिर से संवारने का काम गिरीश देवांगन करेंगे और अकेले नहीं नागरिकों को साथ लेकर उनकी सलाह और उनके सुझाव लेकर करेंगे।



शकूर चौहान ने आगे कहा कि गिरीश देवांगन की जीत ऐतिहासिक होना सुनिश्चित है। क्योंकि एक-एक जमीनी कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिन रात कड़ी मेहनत की है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके लिए कड़ी मेहनत की है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है।



भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक संस्थानो एवं जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया। षडयंत्र रचे व दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने कुत्सीत प्रयास किया।  जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है।



इसके विपरीत भाजपा के लोग ही भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं हुये । जिस तरह से प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा था। उसी तरह दूसरे चरण के मतदान में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पक्ष में मतदान किया है। छत्तीसगढ़  में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।