(Big News) पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा, APP को मेरा पूरा समर्थन “नहीं खुलेने देंगे खुड़मुड़ा में शराब भट्टी”

*नहीं खुलेने देंगे खुड़मुड़ा में शराब भट्टी आप लोगों को मेरा पूरा समर्थन/ भूपेश बघेल।*

अमलेश्वर: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 खुड़मुड़ा में नगर विकास समिति खुरमुड़ा एवं वार्ड क्रमांक 4 ,5 ,6, 7 के अध्यक्ष रामकुमार सोनकर उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी चिंतामणि सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में प्रस्तावित शराब भट्टी नहीं खोली जाए का पत्र शासन से प्रदाय की जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है।

धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक  भूपेश बघेल आज अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे। जहां युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया वहीं धरना में उपस्थित पार्षद वार्ड 06 ललिता कुमार साहू, ईश्वरी सोनकर, अनु सोनकर, अशोक घिघोड़े, जानी सोनकर आदि द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में राखी बांधकर स्वागत किया।

धारण स्थल में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता को सुविधा देने के बजाय संकट में डाल रहा है बिजली बिल हाप योजना को समाप्त कर दिया बच्चों के स्कूल को समाप्त कर दिया शिक्षकों का पद समाप्त कर दिया और वर्तमान में लगभग 700 शराब पट्टी है जिसे डबल कर 1400 कर दिया है। जहां देशी था वहां विदेशी शराब भट्टी भी खोल दिया है। इस गांव में शराब भट्टी की आवश्यकता बिल्कुल ही नहीं है क्योंकि यहां से 01 किलोमीटर दूरी में भाठा गांव में शराब दुकान पूर्व से संचालित है। आप लोगों के धरना प्रदर्शन में मैं समर्थन करता हूं निश्चित रूप से शराब भट्टी नहीं खुलना चाहिए ऊपर से सरकार द्वारा किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू मोरध्वज साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व पार्षद ओंकार घिघोड़े, धर्मेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि जीवन नंदन वर्मा ,कल्याण साहू, अमृत सिंह राजपूत, नगर ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष चिंतामणि सोनकर, राधेश्याम जोशी, पार्षद भेज लाल सोनकर,पालिका नेता प्रतिपक्ष दीपक घिघोड़े, घनश्याम साहू, पूरन साहू, हेमलाल साहू,अहेंद्र चेलक, घनश्याम चेलक,गिरधर साहू,विशाल सिंह राजपूत, शीतल सोनकर, रूपनारायण सोनकर, राधेश्याम जोशी, चिंता सोनकर, दुर्गेश सोनकर,ईश्वरी बाई सोनकर,मनीष यादव,जय साहू, मनीष साहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांव की महिला पुरुष की उपस्थिति रही।अनिश्चितकालीन धरना पूर्ववत अभी भी जारी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।