Breaking News
कैंसर पीड़ित मजदूर के परिवार को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत संत रामपाल महाराज जी के शिष्यों की निरंतर तीसरी बार सहायता।
Cg24News-R :- दुर्ग जिले के नगर निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, नेवई में निवासरत मजदूर अश्विनी माण्डले का परिवार वर्तमान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। लगभग चार माह पूर्व अश्विनी माण्डले को दूसरे स्टेज के गुदा कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार पर आर्थिक व मानसिक संकट के बादल गहरा गए। बीएसपी प्लांट में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अश्विनी माण्डले गंभीर बीमारी के कारण अब कार्य करने में असमर्थ हो गए हैं, जिससे परिवार की आय का एकमात्र साधन समाप्त हो गया है। परिवार में उनकी पत्नी एवं एक पुत्र है, जिसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है, जिससे जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं।



