सोनहत अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री की पहल से 104 गांवों को बड़ी राहत

सोनहत अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री की पहल से 104 गांवों को बड़ी राहत

कोरिया वनांचल क्षेत्र सोनहत के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब जल्द ही आंखों के ऑपरेशन (नेत्र शल्यक्रिया) की सुविधा शुरू होने जा रही है,वर्षों से इस सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब उपचार के लिए अंबिकापुर,रायपुर या निजी अस्पतालों की महंगी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

मंत्री के वादे पर लगी मुहर…

हाल ही में अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोनहत अस्पताल का निरीक्षण किया था,उस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही नेत्र ऑपरेशन सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया था,अब उनके निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं,मंत्री की इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अधिकारियों ने संभाली कमान,कई दौर का निरीक्षण

सोनहत बीएमओ डॉ. बलवंत सिंह के अनुसार, ऑपरेशन प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं,उच्चाधिकारियों ने लगातार मॉनिटरिंग कर प्रक्रिया को गति दी, निरीक्षण और तैयारी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरिया,डॉ.आयुष जायसवाल-सिविल सर्जन,डॉ. मधुरिमा पैंकरा-विशेषज्ञ टीम,इन अधिकारियों ने कई बार अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन थिएटर (ओटी),उपकरणों,स्टर लाइजेशन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि नेत्र ऑपरेशन के लिए आवश्यक मशीनें और उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

कायाकल्प अभियान ने बदली अस्पताल की तस्वीर…

सोनहत अस्पताल की पहचान अब सिर्फ नई चिकित्सा सुविधा तक सीमित नहीं है,कायाकल्प अभियान के तहत अस्पताल की भौतिक संरचना और स्वच्छता व्यवस्था में भी व्यापक सुधार किया गया है, वार्डों में बेहतर साफ-सफाई, दीवारों पर नया रंग-रोगन,आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था,मरीजों के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था,ओपीडी और ओटी का मानक अनुरूप रखरखाव,सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने हालिया निरीक्षण के दौरान अस्पताल के नए स्वरूप और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं अब निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं और ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की सुविधा उपलब्ध होना सराहनीय है।

मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सुविधा के शुरू होने से सोनहत और आसपास के 104 गांवों के बुजुर्गों और मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा,अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी होगी,निजी अस्पतालों के भारी खर्च से राहत मिलेगी,समय पर ऑपरेशन और फॉलोअप सुविधा उपलब्ध होगी,विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर मोतियाबिंद ऑपरेशन होने से दृष्टिबाधित बुजुर्गों की जीवन गुणवत्ता में बड़ा सुधार आता है।

ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा

अस्पताल की बदली सूरत देखकर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह है। कई ग्रामीणों का कहना है कि अब अस्पताल में निजी संस्थानों जैसी साफ-सफाई और अनुशासन देखने को मिल रहा है,स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति यह बढ़ता विश्वास आने वाले समय में संस्थागत उपचार को भी प्रोत्साहित करेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा संकेत

ग्रामीण अंचल में नेत्र ऑपरेशन सुविधा की शुरुआत न केवल चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त करेगी,बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक सक्रियता साथ हो,तो दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं,सोनहत के लिए यह पहल एक नई रोशनी लेकर आई है—अब इलाज के लिए शहर नहीं, बल्कि सेवा गांव में ही उपलब्ध होगी।

‘इनका कहना है ‘

‘स्वास्थ्य मंत्री जी एवं सीएमएचओ कोरिया की मंशा के अनुरूप हम जल्द से जल्द सेवा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। बहुत जल्द सोनहत में ही मरीजों के आंखों के ऑपरेशन शुरू होंगे। ‘

डॉ. बलवंत सिंह, बीएमओ, सोनहत

‘सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री से मांग की गई थी, जिसे उन्होंने पूरा किया है। अब इसका लाभ सोनहत के 104 गांवों के लोगों को मिलेगा। ‘

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।