बी.एस.सी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट आकृति साहू ने 73.1% अंकों के साथ कॉलेज में किया टॉप, आयुषी दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रहीं

न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का दबदबा: बी.एस.सी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

आकृति साहू ने 73.1% अंकों के साथ कॉलेज में किया टॉप, आयुषी दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रहीं

बैकुंठपुर।

‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित बी.एस.सी. नर्सिंग छठवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।

← Back

Thank you for your response. ✨

​इस परीक्षा में संस्थान की छात्राओं का दबदबा रहा और परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा।

मेधावी छात्राओं ने गाड़े सफलता के झंडे

​विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची में न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। परीक्षा परिणामों का विवरण इस प्रकार है:

छात्रा का नाम

प्राप्त प्रतिशत

कक्षा में स्थान

आकृति साहू

73.1%

प्रथम (टॉपर)

आयुषी साहू

72.6%

द्वितीय

आंचल साहू

72.0%

तृतीय

सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को

​इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय का माहौल उत्सव जैसा हो गया है। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा आकृति साहू और अन्य मेधावियों ने कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल का नतीजा है। छात्राओं ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता सहित संस्था के प्रबंधन, प्राचार्य और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

संस्थान ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

​छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षक बेहद गौरवान्वित हैं। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से सभी सफल और मेधावी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की बेटियां नर्सिंग जैसे सेवा क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। संस्थान ने सभी छात्राओं के उज्जवल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।