पीएम श्री गभरा एवं घुघुवा(क) विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव, सभापति प्रणव शर्मा ने किया बच्चों का स्वागत

पाटन : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गभरा पी एम श्री गभरा में नव-प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, पुस्तक एवं गणवेश भेंट करते हुए विद्यालय में दिला कर प्रवेश उत्सव मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सभापति प्रणव शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप हमारे ग्राम गभरा में पी श्री विद्यालय का शुभारंभ हुआ है, शासन द्वारा विद्यालय में विशेष अतिरिक्त सुविधा एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं बच्चों को इन सभी का लाभ उठाना चाहिए एवं अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास निरंतर करना चाहिए, इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि मेहत्तर वर्मा, मधु, राजाराम, सुरेश, पूर्व प्रधान पाठक रमेश शर्मा, वर्तमान प्रधान पाठक ठाकुर, शिक्षक मंगलू राम पारधी, पंचगण, शिक्षक, पालक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शा. प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघुवा(क) में भी जनपद सभापति प्रणव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने को प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शासन द्वारा विशेष शिक्षा सुधार की जानकारी देकर बच्चों का तिलक कर मिठाई खिलाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रणव शर्मा द्वारा विद्यालय में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति एवं किचन कक्ष के संधारण कार्य हेतु जनपद निधि से पचास हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस एम सी अध्यक्ष ओगी राम राम, सरपंच शैलेन्द्री साहू, उप सरपंच शिव नारायण शर्मा, प्रशांत शर्मा अध्यक्ष पालक समिति सेजस, गंगाराम साहू, लोकेश साहू, ढाल सिंह साहू, प्रधान पाठक सुषमा परगनिया सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।