सरकारी स्कूलों में आज से एंड लाइन आंकलन परीक्षा प्रारंभ

मैनपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में छत्तीसगढ़ लर्निंग रिक्वहरी कार्यक्रम 2022 -23 के अंतर्गत आज से एंडलाइन आंकलन परीक्षा प्रारंभ हो गई है इसके तहत छत्तीसगढ़ भर के शासकीय विद्यालयों में दो दिवस एंड लाइन आकलन परीक्षा होना है।

जिसके अंतर्गत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा, संकुल केंद्र गिरहोला, विकासखंड मैनपुर, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में प्रथम दिवस हिंदी एवं अंग्रेजी विषय का एंडलाइन आंकलन परीक्षा संपन्न किया गया | इसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थी भाग लिए परीक्षा प्रभारी श्री कांतिलाल साहू के निर्देशन में सफलतापूर्वक एंड लाइन आकलन परीक्षा संपन्न किया गया।

इस संबंध में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के कक्षा अनुरूप स्तर को जांचने का एक बहुत ही सुंदर तरीका है इससे बच्चों का उनके कक्षा के अनुरूप स्तर की जांच की जा रही है शासन का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है | इससे बच्चों को आगे बढ़ने की अवसर मिलती है बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है |

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।