नशे में बुजुर्ग ने पेड़ से लटककर कर ली आत्महत्या

प्रतापगढ़ : धारियावाड़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने पेड़ से लटककर ख़ुदकुशी कर ली। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि वृद्ध ने नशे में कंजरी के पेड़ से फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक धारियावाड़ अनुमंडल के उदय भानपुरा आबकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत  मंगरी निवासी बुजुर्ग अर्जुन दास (55) चौराहे पर शराब के नशे में सो रहा था. जिसे उसकी पत्नी उठाकर घर ले आई। इसके बाद जब  पत्नी दुर्गा घर की झोंपड़ी में खाना बना रही थी। तभी रात 8:00 से 9:00 बजे के बीच अर्जुन दास ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया ।

वही इस घटना की सुचना के बाद धारियावाड़ थाना समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने  ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने अर्जुन दास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। जहां मृतक के पत्नी की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।