रिपोर्ट – अनमोल कुमार गया।
मदर प्राइड विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे वैभव और दिव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण भगवान कृष्ण की लीलाओं, मधुर भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्ति-रस में डूब गया।
कार्यक्रम की विशेष झलक कक्षा प्रथम के नन्हे कलाकारों की रही।

राधा रूप में नित्या भटनागर, सुरुचि सेन गुप्ता, अंकिता कुमारी, प्रियांशी कुमारी और नव्यता चौधरी ने अपनी वेशभूषा और भाव-भंगिमा से राधारानी की छवि जीवंत कर दी।
कृष्ण रूप में शिवांश प्रकाश, मोहित कुमार, रुद्रांश, कनहैया कुमार और अर्णव राज ने मुरली और मोरपंख धारण कर अपने नटखट अंदाज से गोकुल-वृंदावन की याद दिला दी।
कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धा और प्रेम का अद्भुत माहौल बना दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री विनीत कुमार ने कहा
> “ऐसे पावन पर्व बच्चों में प्रेम, भक्ति और उच्च सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करते हैं।”
प्राचार्य मध्यमेश्वर सिंह ने कहा –
> “नन्हे कलाकारों की निर्दोष भक्ति और सहज अभिव्यक्ति ने मानो वृंदावन की छटा यहीं बिखेर दी।”
मदर प्राइड विद्यालय का यह जन्माष्टमी उत्सव भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत उदाहरण बनकर सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।




