जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, की जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

दुर्ग ; कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े ; 103 गांवों के हर घर में पहुंचेगा एक माह के भीतर ‘शिवनाथ नदी’ का शुद्ध पेयजल -कलेक्टर अभिजीत सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में प्रगतिरत सात समूह जल प्रदाय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़े ; जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न; यातायात व्यवस्था में सुधार एवं कारगर पहल से सड़क दुघटनाओं में आई कमी

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखंड धमधा में ब्लॉक स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला के लिए भूमि आवंटन पर भी सहमति प्रदान की गई। इस प्रयोगशाला के स्थापित होने से धमधा विकासखंड के सभी ग्रामों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं परीक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।