कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू

* दक्षिण पाटन के कई गांवों में कर्मा जयंती पर जुटा साहू समाज, सभापति ने दी शुभकामनाएं…
* जरवाय से गातापार तक कर्मा जयंती की धूम, कार्यक्रमों में पहुंचीं सभापति कल्पना साहू…

पाटन : दक्षिण पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होकर समाज एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने ग्राम जरवाय, औरी, बोरवाय, टेमरी, किकीरमेटा और गातापार में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेकर की गई।

इस अवसर पर सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज को एकता, परोपकार और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों और साहू समाज के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में तहसील साहू संघ पाटन के कोषाध्यक्ष नारद साहू, सरपंच यशवंत साहू, टेसराम साहू, आशीष साहू, सुजीत साहू, अर्जुन साहू, गिरिजाशंकर साहू, योगेंद्र साहू, डॉ. गुलाब साहू, संतु साहू, जितेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, नूतन साहू, पवन कुमार, देवसिंह साहू, लीलाधर साहू, तेजराम साहू, मिश्रीलाल साहू, गोविंद साहू, केशव साहू, किशन साहू, गोपेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, केशराम साहू, नोहर साहू, तीजराम साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।