कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका के विरुद्ध शिकायत , जांच की मांग

गरियाबंद। शासकीय निर्देशो की अवहेलना व मनमानी को लेकर मैनपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी, साथ ही समग्र शिक्षा जिला समन्वयक के समक्ष लिखित शिकायत की गई है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता सामंत शर्मा ने अधीक्षिका के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगाते हुये छः बिंदुओं में जांच की मांग की है।

छः बिंदुओं में जांच की मांग

शिकायती पत्र के अनुसार अधीक्षिका द्वारा आवासीय विद्यालय में छात्राओं को कुपोषित आहार दिया जाता है। छात्राओं को दूध ब्रेड मौसमी हरी सब्जियों साथ ही फल से वंचित रखा जाता है। शिकायत के अन्य बिंदुओं में अधीक्षिका की पद स्थापना , छात्राओं की उपस्थिति, वेतन देयक पत्रक व छात्राओं को दी जाने वाली राशि ( पीएफएमएस ) की सूक्ष्म जांच की मांग की गई है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।