दैमार के युवक राहुल यादव ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए पाटन से नकुल दिप की रिपोर्ट

दुर्ग-पाटन : पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कानकोट में आज तड़के सुबह कानकोट के ग्रामीणों ने तांदुला नहर पार पर कौहा के पेड़ पर फांसी पर लटके देखा । पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है की मृतक की पहचान राहुल यादव पिता जनक यादव दैमार निवासी के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक युवक किसी मामले में जेल में था जो की कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। कानाकोट में मृतक युवक की बहन व जीजा रहते हैं। इस कारण अक्सर उसको कानाकोट जाना होता था। बहरहाल पुलिस को इसकीं जानकारी दे दी गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।