सुरक्षाबलों की लगातार सर्चिंग : नक्सली जंगल में राशन सामग्री छोड़ भाग खड़े हुये

जिला बल गरियाबंद ई-30, कोबरा 207 वाहिनी का जोइन्ट ऑपरेशन

गरियाबंद । इंदागांव एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर सोमवार 02 जून 2025 को जिला बल गरियाबंद ई-30, सी.आर.पी.एफ. कोबरा 207 वाहिनी की संयुक्त टीम इंदागांव एरिया में सर्चिग गस्त के लिये रवाना की गई थी। मैनपुर क्षेत्रातंर्गत तौरेंगा जंगल में सर्चिंग टीम को नक्सलियों की उपस्थिति की अनुभति हुई, किन्तु सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख कर नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल हो गये ।

सुरक्षाबलों को एरिया सर्चिंग के दौरान जंगल में नक्सलियों का दैनिक उपयोगी के सामान एवं राशन समाग्री बरामद हुयी है।

इधर गरियाबंद पुलिस के द्वारा लगातार माओवादियों को शासन की आत्मसमर्पण निती के तहत समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिये नजदिकी थाना, चौकी, कैम्प एवं दूरभाषा नम्बर 94792-27805 पे संपर्क कर आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।