कांग्रेसी नेता को अपने महापौर पर भरोसा नहीं, पट्टे को लेकर जनता को गुमराह कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा रहे हैं – शिव वर्मा

राजनांदगांव। जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेसी नेता पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उनको अपने महापौर पर भरोसा नहीं है। तथा जनता गुमराह कर अधिकारियों को पट्टे के लिए ज्ञापन सौंपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र में झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले परिवारों को 30 साल का स्थाई पट्टा देने की घोषणा किया था।

जिसे लेकर चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जनता से अपील किया था कि आप सरकार बनाइए आपको 10 दिन के बाद 30 साल के स्थाई पट्टा दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सरकार में आने के बाद पट्टा देने की दूर की बात झुग्गी वासियों का हाल पूछना भी नहीं चाहा। सरकार का 5 वर्ष पूरा होने को है। फिर कांग्रेसी नेता झुग्गी वासियों को लुभाने के लिए लगे हुए हैं। एक तरफ कांग्रेस के नेता उनके कार्यकर्ता सभी जोगी वासी में कहता है कि आपका पट्टा बनाकर रखा है, कह रहे हैं।

शिव वर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता झुग्गी वासियों के साथ मजाक करना बंद करें। तथा अपने श्रेय लेने के लिए अपने महापौर से पट्टा मांगने के बजाय कलेक्ट्रेट पहुंचकर पट्टे के लिए ज्ञापन दे रहे हैं। वर्मा ने कहा कि सरकार आपका जिला प्रशासन आपका मुख्यमंत्री आपका महापौर आपका और कलेक्टर को ज्ञापन देना कहां का उचित है। सीधे कलेक्टर को आदेश करते कि झुग्गी वासियों को 30 साल का स्थाई पटा दिया जाए।

अपने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र में झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले परिवारों को 30 साल का स्थाई पट्टा देने की घोषणा किया था। जिसे लेकर चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जनता से अपील किया था कि आप सरकार बनाइए आपको 10 दिन के बाद 30 साल के स्थाई पट्टा दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सरकार में आने के बाद पट्टा देने की दूर की बात झुग्गी वासियों का हाल पूछना भी नहीं चाहा। सरकार का 5 वर्ष पूरा होने को है। फिर कांग्रेसी नेता झुग्गी वासियों को लुभाने के लिए लगे हुए हैं। एक तरफ कांग्रेस के नेता उनके कार्यकर्ता सभी झुग्गी झोपड़ी में जाकर कहता है कि आपका पट्टा बनाकर रखा है, कह रहे हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।