रानीतराई : ग्राम डिड़गा में पूर्व सरपंच संतोष पटेल के निवास स्थल में स्वर्गीय सुपुत्री रिया पटेल ,पिता स्वर्गीय रामदयाल पटेल ,माता स्वर्गीय श्रीमती मानिक बाई पटेल, माता स्वर्गीय श्रीमती नैन बाई पटेल ,पत्नी स्वर्गीय श्रीमती वैन बाई पटेल की स्मृति में चल रहे भागवत महापुराण कथा।
भागवत महापुराण कथा में आज अंतिम दिवस प्रमुख रूप से कथा स्थल पर कथा श्रवण के लिए मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी और ओ.एस.डी.आशीष वर्मा जी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनपद पंचायत सभापति रमन टिकरिहा जी,पूर्व जनपद सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी,तुषार सिंह जी पहुचें कथा वाचिका पूज्यनीया श्रीमती गरिमा देवी शर्मा (ब्राम्हण पारा दुर्ग) द्वारा आमंत्रित अथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया ।
इस कथा में आसपास गांव के लोग और ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं इस कथा में आज पूर्व सरपंच प्रेमलता चंद्राकर जी,पूर्व सरपंच डॉ.दशेलाल पटेल जी डिड़गा सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही आज कथा के अंत में महाप्रसादी एवं भोग भंडारा का भी आयोजन किया गया ।





