मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, PSC को लेकर कही ये बात…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल NSUI प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल। विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में काफी चर्चाएं हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एनएसयूआई पदाधिकारियों को टिप्स दिए गए। सरकार के काम और नीति को लेकर युवा लोगों के पास जाएं।

जिसके अलावा सीएम बघेल ने कहा कि PSC में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। और पहले उम्मीदवार शिकायत करते थे, अभी भाजपा वाले कर रहे हैं। युवा नेता के चक्कर में न पड़ें, पढ़ें और नौकरी लें। कोई शिकायत है तो दें, हम जांच करने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं, प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। परीक्षा शुल्क माफ की तो 3 गुना उम्मीदवार बढ़ गए है। इस दौरान सीएम बघेल ने पोस्टर विमोचन किया। बोल छत्तीसगढ़िया बोल का पोस्टर विमोचन हुआ। और साथ ही संभाग और प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता का चयन होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।