मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोनकर समाज के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सोनकर समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज की प्रतिभाओं के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया।

यह कार्यक्रम आगामी 5 दिसंबर को कुम्हारी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सदस्यों को इस कार्यक्रम में निमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद सोनकर, श्री चेतन सोनकर, श्री कैलाश सोनकर, श्री मोहन सोनकर, श्री दुलारु सोनकर सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
राजीतिक रिपोर्टर कार्यक्षेत्र - अमलेश्वर, पाटन ब्लॉक जिला दुर्ग ( छ. ग. )
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।