CM बघेल ने पत्नी को दी जन्मदिन की बधाई.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शेयर की तस्वीर

संतोष देवांगन, रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल को बधाई दी। आज श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल जी का जन्म दिन है। और इस मौके पर CM बघेल ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा की – हैप्पी बर्थडे मुक्तेश्वरी.. । आपको बता दे की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।



वहीं कई कांग्रेस नेता, सांसद, विधायक CM बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल को बधाईयां दे रहे हैं। और यह पहला मौका नहीं है जब पत्नी के लिए यूं CM बघेल ने स्नेह प्रकट किया और कई मौके रहे जब छत्तीसगढ़ राज्य की इस राजनीतिक (Political) चर्चित जोड़ा (Couple) का जुदा अंदाज देखने को मिला है ।



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल का जन्म 25 अप्रैल को रायपुर के बैजनाथ पारा में हुआ था। मुक्तेश्वरी बघेल के पिताजी का नाम स्वर्गीय नरेंद्र वर्मा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की 1 बहन और 3 भाई है जिनमें से एक भाई का निधन (death) हो गया। सीएम बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने रायपुर के डिग्री गर्ल्स कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा रही हैं।



आपके जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुक्तेश्वरी बघेल की चार संतान हैं जिनमें से 3 बेटियां हैं और 1 बेटा है। 3 फरवरी 1982 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शादी राजधानी रायपुर में मुक्तेश्वरी बघेल के साथ हुई थी। कुछ वक्त पहले शादी की साल गिरह पर सीएम बघेल ने पत्नी संग एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था- “मेरा होना, तेरे होने से ही है” ‘हर उतार-चढ़ाव एवं सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहीं मेरी जीवन साथी मुक्तेश्वरी मेरे जीवन का हिस्सा बनीं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।