5 जनवरी को मुख्यमंत्री का गरियाबंद प्रवास : जिला प्रशासन की मैराथन बैठक ,अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को संभावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे।

आपको बता दें कि में कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिये कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है।

प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत सीईओ रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी देने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कार्यक्रम की सभी तैयारियां गरिमापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थायें समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम के लिये दिये गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के भी निर्देश दिये है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।