CG Rajya Sabha Election 2024 : भाजपा ने किया राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इस शख्स को बनाया उम्मीदवार

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भारत के विभिन्न राज्यों के लिए होने वाली राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

CG Rajya Sabha Election 2024 : आपको बता दें कि, राज्यसभा के 56 सीटों के लिये 27 फरवरी 2024 को वोटिंग होगी। वहीं, इन 56 सीटों में से एक सीट छत्तीसगढ़ राज्य की भी है। फ़िलहाल यहां से वर्तमान में भाजपा की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद हैं।

चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनका कार्यकाल अप्रैल महीना 2024 में खत्म हो जाएगा। वहीं राज्‍य की 5 सीट में से राज्‍यसभा की 4 सीट कांग्रेस पार्टी के पास है।

राज्यसभा चुनाव के नतीजे कब आएंगे?

छत्तीसगढ़ राज्य की एक राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी 2024 को मतदान होगा और इसी दिन नतीजे भी आएगा। चुनाव के लिए चुनाव आयोग (ECI) के 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। वहीं नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।