करसा में निकली बैलगाड़ी से बरात ,लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

भिलाई 3 : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत करसा में श्री लोमस कुमार मंडल के सुपुत्र रवि मंडल का बरात बैलगाड़ी में निकाला गया जिसकी खुशी देखते ही बन रहा था आज के समय में इस तरह का बरात आकर्षण का केंद्र बन रहा है आज लोग दिखावे के शादी में लाखो खर्च कर देते है ।

लोग बैलगाड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे बुजुर्गों का कहना है कि उक्त बारात हमारे जमाने को याद दिलाता है । कुछ लोगो का कहना है की बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के कारण अब पुराना जामने के हिसाब से चलना ठीक है ये बरात तो गांव का ही है दूसरे गांव भी बरात लोगो को बैलगाड़ी से जाना चाहिए जिससे खर्च और पर्यावरण को सुरक्षित कर सके।

जानकारी के अनुसार रवि का बरात गांव पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव में हूं पहुंचा अर्थात एक मोहल्ला से दूसरे मोहल्ला बरात बैलगाड़ी बरात लेकर गया उक्त जानकारी गांव के युवा साथी दिनेश कुमार साहू ने दी है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।