छात्र के हत्या मामले में आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, माई के लाल में हिम्मत है तो अपराध करके दिखाए-विधायक.. देखिए वीडियो

भिलाई-दुर्ग : बीते महीने हुए 12वीं कक्षा के छात्र शिवम साव की हत्या के मामले में नगर निगम ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। नगर निगम ने पटवारी और आरआई की रिपोर्ट के आधार पर बनाए गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाई, सीएसपी आशीष चन्द्राकर सहित थाना प्रभारी और निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़े : कितनी भी कोशिश कर ले आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, घर बैठे कर सकते है आसानी से लॉक, आधार कार्ड सुरक्षित करना है तो जानिए पूरा प्रोसेस !

आपको बता दें कि, पिछले महीने 20 जनवरी 2024 की रात 5 आरोपियों ने 12वीं कक्षा के छात्र शिवम साव की मामूली विवाद पर आरोपियों ने शिवम को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने अनिकेत चौहान, चंद्रेश प्रजापति, अनीश खान, सुमित चौहान, राहुल प्रजापति को गिरफ्तार किया है। और अब कैम्प के मिलन चौक स्थित आरोपियों के अवैध निर्माणों पर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने क्या कहा देखिए इस वीडियो में ⬇️⬇️

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।