रायपुर : कोयला घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू (Suspended IAS Ranu Sahu) के भाई पीयूष साहू को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। गरियाबंद जिला के पांडुका स्थित उनके निवास से कल ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है।
जानकार बताते हैं कि, बीते 4 दिनों से ईओडब्ल्यू की टीम पीयूष पर नजर रखी हुई थी। जिसकी भनक पीयूष साहू को लग गई थी, लेकिन कल जैसे ही पीयूष अपने घर पहुंचा तो करीबन शाम साढ़े 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम आ धमकी। EOW की टीम ने निलंबित आईएएस रानू साहू के घर को घेरा तो पीयूष दीवार फांदकर घर के पीछे भाग खड़ा हुआ। EOW की टीम भी लगातार पीछा करती रही। आधे घंटे भागम भाग के बाद EOW की टीम ने पीयूष को गिरफ्तार किया।




