भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली बाइक रैली

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद : भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों को घर-घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी जी के नेतृत्व में किया गया,यह यात्रा प्रारंभ गोहरापदर नगर से छेलडोगरी होते हुए झरगांव के तेतेलकुटी तक निकाली गई।

भारत माता की जय, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, वंदे मातरम जैसे ओजपूर्ण नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। बाइक रैली में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी

महामंत्री तानसिंह मांझी, मोहित यादव, तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं भाजयुमो जिला सह-मिडिया प्रभारी आयुष दुबे, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष लंबोदर साहू, भोजराज सिन्हा, राजेंद्र यादव, गोवर्धन मरकाम, खीरसिंह पुजारी, कीर्तन यादव, रूपसिंह मरकाम, दीपक सागर, शेखर यादव, सलाबुद्दीन सेख

मकरध्वज साहू, जयराम साहू, भूतेश्वर साहू, डॉक्टर मानिकपुरी, शिवराज सिंह यादव, गुणसागर यादव, रोहित नागेश, नेमराज सिन्हा, गाड़ाराम सिन्हा, सोनसाय यादव, अमर लाल यादव, जयराम नागेश, रघुनाथ यादव, सुरेंद्र दास आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।