मोर आवास मोर अधिकार के तहत गरीबों के हक दिलाने फॉर्म भरवाते भाजपा वक्ता डॉ. RD मानिकपुरी

गरियाबंद : मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा मंडल गोहरापदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतलखुटी में आवास हीन गरीब जनता से चर्चा कर फार्म भरवाया गया।इस मौके पर फिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लंबोदर साहू ने कहा कि केंद की मोदी सरकार ने हर आवास हीन गरीब परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था।

तथा 2022तक सबका मकान पूर्ण होना था लेकिन छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार ने गरीब आवास हीन जनता को राज्यांश राशि रोककर पक्का मकान से वंचित किया जा रहा है।मोर आवास मोर अधिकार के वक्ता श्री डॉ आर डी मानिकपुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार गरीबों के हक को छिनने का काम कर रही है तथा लोगों को दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर कर रहा है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रभारी श्री भूतेश्वर साहू श्री उग्रसेन साहू मोतीलाल ठाकुर ओंकार साहू युधिष्टिर साहू गोवर्धन नागेश छबिलाल साहू निलाधर साहू भिखारी नागेश चंदुराम नागेश झमेश साहू नरोराम साहू धनुरजय साहू टेकराम नागेश डिमांचन्द साहू सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।