भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर को जन्मदिन कि बधाई देने पहुंचे समाज सेवी पवन खंडेलवाल

पाटन : आज उत्तर पाटन भाजपा मंडल के सक्रीय ऊर्जावान लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई देने पवन खंडेलवाल पाटन पहुंचे। आपको बतादें कि पवन खंडेलवाल नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के समाज सेवी व अमलेश्वर में हुए शिव महापुराण कथा के आयोजक रहे है, जिन्होंने पाटन के रेस्ट हाउस में श्री लोकमनी चंद्राकर को जन्मदिन का बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में एक समाज सेवी के रूप में मुझे सदैव आपका साथ मिलता रहा है।

श्री खंडेलवाल ने बधाई देते हुए आगे कहा कि मै आपके जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ से आपके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वही इस अवसर पर भाजपा दक्षिण पाटन के मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू, मध्य पाटन मंडल के मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, समेत क्षेत्र के सभी ऊर्जावान भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।