भक्त माता कर्मा की जयंती समारोह में शामिल हुए क्रेडा सदस्य विजय साहू

भिलाई : विगत दिनों कुरूद इकाई साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह रखा गया था| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग एवं अध्यक्षता विजय साहू सदस्य क्रेडा एवं विशेष अतिथि पुसव राम साहू डॉ श्रीमती भारती साहू श्रीमती सुशीला साहू श्रीमती नेहा साहू पार्षद एवं श्रीमती अनीता अजय साहू पार्षद थे।



अतिथियों के द्वारा सबसे पहले भक्त माता कर्मा की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर आरती पूजा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू ने सभी सामाजिक जनों को कर्मा जयंती की बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि साहू समाज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज है इसलिए साहू समाज का दायित्व भी सबसे बड़ा है। सभी समाजों के बीच में एक बड़ा भाई का कार्य साहू समाज का है, छोटे-छोटे सभी समाजों को साथ लेकर चलना एवं सामाजिक समरसता कायम रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है।



कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय साहू, नरेश साहू ,शिव साहू ,विनोद साहू ,महेंद्र साहू ,अंजू साहू, रोहिणी साहू ,निर्मला साहू ,सोमवती साहू ,लता साहू, सावित्री साहू ,कंवल साह ,रामजी साहू अर्जुन साहू ,सहित साहू समाज के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे|

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।