मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जानिए 2 हजार के नोट बंद करने पर क्या बोले सीएम बघेल

रायपुर : 2000 के नोट बंद करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा – इसे थूक कर चाटना कहते हैं. कहा गया था कि इसमें चिप लगा है, इससे काला धन खत्म होगा, काला धन तो खत्म नहीं हुआ, ये नोट बंद कर रहे। अब करेंसी का विश्वास खत्म हो गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2000 रुपए का नोटबंद करना था तो लाखों रुपए खर्च कर छापा क्यों ? हमारे पास 2  हजार के नोट नहीं है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) जो गाहे-बगाहे बयान देते हैं, उनसे पूछिए ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश पर फोर्टी फाइड राइस दे रहे। रमन सिंह इसे ट्वीट कर रहे कि प्लास्टिक के चावल बांट रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 25 मई को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक ले रहे हैं। कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के चुनाव पर मंथन होगा। भरोसे के सम्मेलन में यहीं के मंत्री और विधायक शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी अभी व्यस्त हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।