सेक्टर-9 फुटबॉल मैदान में महिला चेंजिंग रूम का भूमिपूजन, सांसद निधि से ₹5 लाख स्वीकृत

* सेक्टर-9 फुटबॉल मैदान में महिला चेंजिंग रूम का भूमिपूजन, सांसद निधि से ₹5 लाख स्वीकृत…
* सांसद विजय बघेल की पहल से महिला खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, भिलाई में बनेगा चेंजिंग रूम, यूथ खेल समिति मैदान में भूमिपूजन सम्पन्न…
भिलाई:  सेक्टर-9 हॉस्पिटल मैदान स्थित फुटबॉल ग्राउंड में महिला खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला चेंजिंग रूम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के सांसद विजय बघेल के सौजन्य से सांसद निधि से स्वीकृत ₹5 लाख की राशि से किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम भिलाई के पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोख़न साहू, विकासखंड पाटन के क्रीड़ा अधिकारी संतोष यादव सहित यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों—अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर एवं समिति के कोच सुमन दादा सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी बालिकाएं एवं बालक तथा फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। यह पहल न केवल महिला खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।