राजनांदगांव: नंदई चौक में शांति भंग करने वाले 3 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुदेव, राजनांदगांव । नंदई चौक में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि नंदई चौक के पास कुछ लोग हो-हल्ला और उपद्रव कर रहे हैं। समझाइश देने के बावजूद आरोपी नहीं मान रहे थे, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई और इलाके की शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वीर कुमार उर्फ छोटू यादव (22 वर्ष), फेरहा राम ठाकुर उर्फ छोटू (30 वर्ष) और अनिल यादव (50 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा एवं राजेश बांदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।