समस्याओं के भंवर जाल में फंसा अटल विहार कॉलोनी – शिव वर्मा

राजनांदगांव : नगर निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा ने कहा कि नगर निगम सीमा में लगे अटल बिहार कालोनी समस्याओं के भंवर जाल में फंसा हुआ है। यहां रहने वाले लोग समस्याओं से घिरा हुआ है। तथा कालोनी की समस्याओं को लेकर निगम तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के पास कई चक्कर लगा चुके हैं । परंतु इस दिशा पर अभी तक कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।



शिव वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी कॉलोनी बाईपास रोड से लगा हुआ है। तथा इस कॉलोनी में 556 मकान है। बाईपास से कॉलोनी जाने वाली सभी लाइटें विगत सालों से बंद है। अटल बिहारी कॉलोनी में कोई भी सुविधा नहीं होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को हर समस्याओं से संघर्ष करना पड़ा रहा है। ना बच्चों के लिए कोई आंगनबाड़ी है।



शिव वर्मा ने कहा कि बाईपास मेन रोड से कालोनी के मेन गेट तक रोड के अगल-बगल में झाड़ झडूरवा होने के कारण इसी मार्ग पर पालीटेक्निकल कॉलेज, एकलव्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान है। जहां लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तथा कभी भी आखिरी घटना होने की संभावना बनी हुई है। कॉलोनी के अंदर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को घेरा करने की जरूरत है। कॉलोनी शहर के बाहर होने के कारण आए दिन वह कोई न कोई घटना होते रहते हैं।



शिव वर्मा ने कहा कि इस कालोनी को नगर निगम के द्वारा 27/7/2020 को नगर निगम को हस्तांतरित किया गया है। परंतु हस्तांतरित होने के बाद भी नगर निगम के द्वारा अभी तक यहां की समस्याओं को लेकर कभी भी निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर अटल विहार कॉलोनी के समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ओके लोगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।