*➡️ एक पेड़ मां के नाम अभियान का लिया जायजा*
राजनांदगांव । मिशन लाइफ के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” 2.0 का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है इसी कड़ी में आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को संकुल केंद्र टेड़ेसरा, संकुल केंद्र सोमनी, संकुल केंद्र बघेरा में राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक डॉ.एम सुधीश पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भाग लिए। शिक्षा विभाग की ओर से किये जा रहे इस पौधारोपण कार्यक्रम में राज्य स्तर के अधिकारियों का आगमन हुआ ।
👉यह भी पढ़े :- नशे में धुत अधिकारी पहुंचे पंचायत भवन, जमकर किया हंगामा
👉यह भी पढ़े : भूख हड़ताल पर बैठे 80 साल के बुजुर्ग! जिला प्रशासन से लगा लगाई न्याय की गुहार
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश एवं एपीसी राजकुमार चाफेकर के कर कमलों से माध्यमिक शाला बघेरा के प्रांगण में पौधारोपण का कार्य संपन्न हुआ। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे , एडीपीओ, पी.आर. झाड़े,एपीसी मो. रफीक अंसारी, आदर्श वासनिक, मनोज मरकाम, श्रीमती कामिनी साहू,जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के एपीसी विवेक शर्मा विकासखंड राजनांदगांव के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर ने भी पौधारोपण किया ।शाला के छात्रों ने भी अपनी माता के नाम से पौधे लगाए जिनमें उनकी माताओं की भी उपस्थित रही ।
👉यह भी पढ़े : अग्रवाल समाज राजनांदगांव द्वारा भगवान शिव का महारूद्राभिषेक
इसके पूर्व भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के छात्रों द्वारा अपने घरों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शाला के दर्ज से भी अधिक संख्या में पौधे लगाए गए इस तरह से माध्यमिक शाला बघेरा के छात्र/छात्राओं शिक्षकों एवं पालकों के द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत अच्छी तरीके से सफल बनाने की कोशिश की जा रही है।
एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में जाम, जामुन, करंज ,गुलमोहर, अशोक के पौधे लगाए गए तत्पश्चात राज्य स्तर एवं जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा शाला का निरीक्षण किया गया जिसमें साइंस, आर्ट एवं गणित TLM कॉर्नर का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा बनाए गए TLM का प्रस्तुतीकरण देखा गया ।
👉यह भी पढ़े : ग्राम रोजगार सहायक संघ मिले सांसद से, कि सचिव भर्ती नियमावली संशोधन संबंध में चर्चा …
बच्चों और शिक्षकों के कार्य की अत्यंत सराहना की गई। स्मार्ट क्लास ,पौधों में QR कोड एवं शाला की समस्त गतिविधियों से प्रभावित हुए । इस अवसर पर संकुल केंद्र बघेरा के संकुल समन्वयक गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी, शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं , मधुलिका विश्वकर्मा, प्रीति शर्मा, सुनीता ठाकुर,संजीव कुमार जांगड़े टेड़ेसरा से नमिता देवांगन, सोमनी से बबीता गिरी, ग्राम बघेरा की सरपंच ऐश्वर्या देशमुख , हायर सेकंडरी स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्जन लाल देवांगन ,माध्यमिक शाला बघेरा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेमबाई साहू, उपाध्यक्ष सरिता मंडावी , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अलेन वर्मा, दीप्ति साहू ,हिना साहू एवं कल्पना रामटेके उपस्थित रहे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 11000 पेड़ लगाए जा चुके हैं l
राजनांदगांव से दीपक साहू




