गायत्री शक्ति पीठ भंसूली में मनाया गया गुरूपूर्णिमा
रानीतराई।गायत्री परिवार एवं सत्संग समिति भंसूली (के) में गायत्री परिसर में गुरु पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा अर्चना कर यज्ञ,हवन एवं प्रवचन के माध्यम से गुरुदेव का संदेश वाचन किया गया।
प्रमुख रूप से अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,महादेव गुरुजी,वासुदेव निर्मल,चंद्रकांत निर्मल,रामा साहू,बिसौहा साहू,भुवन बढ़ई,कमलेश साहू,अनिल साहू,देवेंद्र मंडल,शिव साहु,मोहन बांडे,दुलारी साहू, इंदिया यादव, केजा साहू,गुलाब तारक,कचरी साहू परिजन सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।




