अरबाज खान ने की खुदकुशी.. जाने पूरी मामला

जिले के जेल में बंद एक कैदी ने जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. कैदी अरबाज खान उर्फ अल्लू (19 साल) शहर के लालबगीचा वार्ड का रहने वाला था. उसने बैरक क्रमांक 6 में फांसी लगाकर खुदकुशी की. इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था. उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई थीं. कोर्ट ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

अरबाज खान आपराधिक प्रवृत्ति का था. इससे पहले भी वो जिला अस्पताल धमतरी में मोबाइल चोरी के मामले में फंस चुका था. पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था. हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों की मौजूदगी में शव का परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया. जिला अस्पताल धमतरी के चिकित्सक डॉ. तेजस शाह ने शव की जांच की. बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही अधिकारियों की टीम ने जेल का निरीक्षण किया था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।