बहू की आत्महत्या का मामला में आरोपी गए जेल.. जानें कैसे

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

भिलाई-शादी के पांच महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित ससुराल वालों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को राधिका गायकवाड़ ने अपने ससुराल ग्राम पिटौरा में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था।

मृतका के मायके वालों के बयान में पता चला कि पांच महीने पहले ही उसकी शादी आरोपित पति टुमन लाल से हुई थी शादी के बाद से उसे दहेज के लिए काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह किया था। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपित पति टुमन लाल (27), ससुर धरमदास उर्फ बंगू (55), सास दुरपति गायकवाड़ (42) और ननंद कुमारी ज्योति गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।