BREAKING : टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, इलाके में मचा अफरातफरी

धमतरी : जिला के टायर गोदाम (Tyre Warehouse) में भीषण आग लगी है। इलाके में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल दल (फायर ब्रिगेड) की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम (Tyre Warehouse) में सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे पुराने टायर जलकर खाक हो गए हैं।

इस घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश में जुटी गई है। आग लगने की वजह अज्ञात !  वहीं बताया जा रहा है कि, ऑइल बनाने के लिए भारी मात्रा में गोदाम में टायर रखा गया था।

देखिए वीडियो 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।