Cg24News-R :- खारुन नदी के किनारे बसे ग्राम कौही पुरातन काल से महाशिवरात्रि मेला के लिए विख्यात है बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला में आकर भोले भंडारी का दर्शन लाभ लेकर अपना जीवन धन्य बनाते हैं मेला की परंपरा को बनाए रखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद इकाई कौही एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वधान में 26 व 27 फरवरी को भव्य महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया गया है इस अवसर पर 26 फरवरी को “सोन के मुंदरी” (पोटियाडीह-धमतरी) एवं 27 फरवरी को “मया” (अमलीडीह-धमतरी) सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।